पाली में राधा-कृष्ण बनीं स्वर्णकार समाज की महिलाएं:वरघोड़े के बाद हवन में आहुतियां दी; पाटोत्सव भी मनाया

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज संस्था की ओर से रविवार को शहर के रघुनाथ मंदिर में प्रथम प्राटोत्सव महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चना एवं हवन-यज्ञ के साथ किया गया। समाज अध्यक्ष मदनलाल कश्यप एवं समिति अध्यक्ष राधेश्याम कट्टा ने गणेश पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैदिक रीति से मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं मंगल पाठ के माध्यम से समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई। सचिव राजेश गोटी एवं गोपाल महेचा ने बताया कि पंडित जगदीश दवे ने विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न करवाया। जिसमें लाभार्थी परिवार राजेश महेचा ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ आहुतियां दी। लाभार्थी रमेश एवं शैलेष ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि के साथ शोभायात्रा रूप में मंदिर पहुंचे। भगवान रघुनाथ के लिए नई पोशाक एवं विशेष भोग अर्पित किया। जयकारों एवं पुष्पवर्षा के बीच प्रभु का अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। महिला मंडल अध्यक्ष हुक्मी देवी ने बताया कि अवसर पर महिलाओं द्वारा भावपूर्ण भजन-कीर्तन एवं फागोत्सव भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिनसे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। अरविन्द बाड़मेरा एवं दीपक सोनी ने बताया कि प्रथम प्राटोत्सव के साथ ही आगामी वर्ष के द्वितीय पाटोत्सव को लेकर विभिन्न धार्मिक आयोजनों की बोलियां लगाई गई। अखण्ड ज्योत, महाप्रसादी, हवन-यज्ञ, श्रृंगार सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। शाम को भगवा डीजे, रास-गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठजन भक्तिमय धुनों पर झूमते नजर आए। चन्द्रप्रकाश मण्डोरा एवं जगदीश सोनी ने बताया कि रविवार को वरघोड़ा शहर के बादशाह झण्डा, सर्राफा बाजार, उदयपुरिया बाजार, चूड़ीगर बाजार एवं घानमंडी से होकर निकाला जाएगा। समारोह में सहयोगी भामाशाहों का साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कंवरलाल, रामलाल , जगदीश, रिखब , जयेश , गोटी , गोपाल , चन्द्रप्रकाश, मोहित, शांतिलाल, राजेन्द्र, सुरेश , हुक्मी देवी , मधु , शोभा , भाग्यवन्ती, उर्मिला, लता , गौरव , विशाल , राहुल सहित कई समाज बंधु मौजूद रहै।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *