पाली में मंगलवार दोपहर को एक वैन सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीन जने घायल हो गए। वही एक साल की मासूम उछलकर नाले में गिर गई। तीनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
पुलिस के अनुसार पाली जिले के रडावास गांव (सिरियारी) निवासी 30 साल की कविता पत्नी प्रहलाद सिंह अपनी 01 साल की बेटी दिव्यांशी को डॉक्टर को चेक करवाने पाली आई थी। वह इंद्रा कॉलोनी विस्तार स्थित अपने रिश्तेदार अमरसिंह के यहां रूकी। वहां से उसे स्कूटी पर बिठाकर उसकी 25 वर्षीय रिश्तेदार प्रियंका बांगड़ कॉलेज के सामने स्थित श्रीराम हॉस्पिटल छोड़ने के लिए निकली। रास्ते में चूंगी नांका से सुंदर नगर की तरफ जाने वाले रोड पर वैन सवार ड्राइवर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों नीचे गिर गए। एक साल की मासूम दिव्यांशी सड़क किनारे नाले में गिर गई। पास खड़े लोगों ने तुरंत मदद की ओर सभी घायलों हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।
रंग लाई ट्रोमा वार्ड के स्टॉफ की मेहनत
घायल 25 साल की प्रियंका को परिजन ने श्रीराम हॉस्पिटल ले गए। उसके सिर पर चोट लगी। वही घायल कविता और उसकी एक साल की बेटी दिव्यांशी को बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। नाले में गिरने से मासूम की हालत गंभीर बन गई थी। लेकिन ट्रोमा वार्ड में तैनात डॉक्टर-नर्सिंगकर्मियों ने तुरंत इलाज में छुटे। नतीजन मासूम की हालत में सुधार हुआ। उसकी बॉडी में गंदा पानी चला गया था वही सिर में भी चोट आई।


