पाली में शादी के चार दिन बाद भागी दुल्हन:पिता की मौत का बहाना निकली नई नवेली दुल्हन, अलमारी से ले गई सास के गहने-रुपए

पाली जिले में अविवाहिता और विधुर युवाओं को शादी का सपना दिखाकर उनसे ठगी करने का गोरखधंधा जारी है। शादी के लिए लाखों रुपए दलाल को देने के बाद कुछ ही दिनों में दुल्हन कोई न कोई बहाना कह पीहर जाती है जो वापस नहीं आती। ताजा मामला पाली जिले के सुमेरपुर थाने में एक पीड़ित ने दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पाली जिले के सुमेरपुर के सदर थाने में जालोर जिले के गोगाव (आहोर) हाल पालड़ी जोड़ (सुमेरपुर) निवासी दिनेश पुत्र सोनाराम ने कोर्ट के जरिए 4 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह मकान निर्माण के काम की ठेकेदारी करता है। करीब दो महीने पहले चांदाना (शिवगंज) निवासी महेंद्र जो उसका परिचित है वह उससे मिला और अपने परिचित व्यक्ति की बेटी से शादी करवाने की बात कही और एक लाख रुपए खर्च बताया। इस पर वह सहमत हो गया।
रिपोर्ट में बताया कि शादी करवाने का झांसा देकर उसने टुकड़ों में उससे तीन लाख 12 हजार रुपए ले लिए। फिर आगरा ले गया। उसे और उसके परिजनों को दो दिन घुमाया जिसका सारा खर्च उसने किया। फिर सलेमपुर देवरिया गोरूखपूर निवासी बबीता नाम की लड़की से 29 नवम्बर 2024 को शादी करवाई। नई नवेली दुल्हन को लेकर वह अपने घर आ गया। फिर 3 दिसम्बर 2024 को बबीता ने कहा कि उसके पिता की मौत हो गई। इसलिए उसे जाना होगा। जल्द वापस आएंगी। इसलिए उसे भेज दिया। लेकिन बाद में कई बार कॉल किए लेकिन उसका फोन स्वीच ऑफ आ रहा था। इस पर महेंद्र से संपर्क किया लेकिन उसकी ओर सभी कोई ढंग का जवाब नहीं मिला। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी अब न तो रुपए वापस दे रहा है और न ही दुल्हन बबीता को लेकर आ रहा है। दोनों ने षड्यंत्र पूर्वक शादी के नाम पर उसके साथ सवा तीन लाख रुपए की ठगी की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *