पाली में शीशमहल जैसा वृन्दावन भवन, 76 लग्जरी रूम:ग्राउंड फ्लोर पर सीनियर सिटीजन के लिए खास व्यवस्था, सीधे कार से पहुंच सकेंगे

पाली शहर में अग्रसेन वाटिका परिसर में अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित नवनिर्मित ‘वृन्दावन भवन’ का बुधवार को विधिवत उद्घाटन हुआ। चार मंजिला इस भव्य भवन में 76 लग्जरी रूम, 5 बड़े हॉल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। दूर से देखने पर यह इमारत किसी शीशमहल या 5 स्टार होटल जैसी प्रतीत होती है, लेकिन यह सामाजिक आयोजनों के लिए समाज की ओर से तैयार किया गया अत्याधुनिक भवन है। गोवत्स राधाकृष्ण महाराज ने किया उद्घाटन भवन का उद्घाटन गोवत्स राधाकृष्ण महाराज ने किया। समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनिता खेतावत, विश्व हिंदू परिषद के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख सहित अनेक गणमान्य अतिथि और अग्रवाल समाजबंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर हवन-पूजन और महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया।
भवन की खासियतें चार मंजिला वृन्दावन भवन में कुल 76 कमरे बनाए गए हैं। इनमें 2 बेड और 4 बेड के कमरे, 5 लग्जरी सूइट रूम, 4 सामान्य हॉल और एक विशाल मुख्य हॉल शामिल है। विवाह व सामाजिक आयोजनों के लिए दूल्हा-दुल्हन के लिए विशेष सूइट की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कमरे में एसी, फ्रीज, कॉफी मेकर, अलमारी और लग्जरी बेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। भवन में किचन और फूड कॉर्नर की भी व्यवस्था है, ताकि आयोजनों के दौरान भोजन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा भवन के ग्राउंड फ्लोर पर सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से कमरे बनाए गए हैं। यहां तक सीधे वाहन पहुंच सकते हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा की दृष्टि से भवन में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी कमरों के आगे खुला स्थान छोड़ा गया है, जहां लोग खुले में बैठकर विश्राम कर सकते हैं। वृन्दावन भवन के निर्माण से पाली में सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक आधुनिक और सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध हो गया है, जो समाज के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है। वृन्दावन के फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *