पाली में श्याम संग 1111 किलो गुलाल से होली:कृष्ण बनकर गुलाल उड़ाते चले युवा, सड़कें रंगों से अटी

पाली में गुरुवार शाम को शहरवासियों ने श्याम संग जमकर होली खेली। भगवान श्रीकृष्ण का स्वांग रचे दो युवा पूरे रास्ते दोनों हाथों से गुलाल उड़ाते नजर आए। डीजे पर बज रहे भजनों पर युवा जमकर नाचते हुए चल रहे थे। भगवान श्री श्याम की सवारी शहर के जिन-जिन रास्तों से गुजरी वहां की सड़कें गुलाल से अट गई। 1111 किलो गुलाल से श्याम संग होली हिंदू महोत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार शाम को श्याम संग होली को लेकर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शाम करीब सात बजे धानमंडी से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। जिसमें रथ में भगवान श्याम की मनमोहक तस्वीर रखी थी। एक ट्रेक्टर 1111 किलो गुलाल से भरा था तो दूसरे ट्रैक्टर में भगवान श्याम का गेटअप धरे युवा पूरे रास्ते गुलाल उड़ाते हुए चले रहे थे। डीजे पर डांस करते चले भक्त शोभायात्रा में शामिल डीजे पर बज रहे भजनों पर पूरे रास्ते उत्साहित युवा नाचते हुए चल रहे थे। आलम यह था कि शोभायात्रा जिन-जिन रास्तों से गुजरी वहां की सड़कें गुलाल से अट गई। धानमंडी से रवाना हुई शोभायात्रा सोमनाथ मंदिर भेरू घाट, पानी दरवाजा, पालीवालों का बास, बादशाह का झंडा, सर्राफा बाजार होते हुए रात करीब सवा आठ बजे धान मंडी पहुंच सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान हिंदू महोत्सव समिति के अध्यक्ष रंगलाल जाट, कोषाध्यक्ष भीमराज चौधरी, उपाध्यक्ष नीलम बंसल, परमेश्वर जोशी, शिवप्रकाश प्रजापत, किशन प्रजापत, रामसुख पायक, अनिल चौहान, कमल किशोर गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, देवीलाल मेघवाल, रामकिशोर साबू, दौलाराम पटेल, अंबालाल सोलंकी, राहुल मेवाड़ा सहित कई जने व्यवस्थाओं में जुटे नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *