विधानसभा में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने पाली जिले को लेकर भी काफी घोषणाएं की। जिनके पूरा होने पर पाली जिला और विकसित हो सकेगा। जिले केसिरवल-भीमाणा-दानवरली-बीजापुर-बलवना-जवाई बांध-सुमेरपुर तक 30 KM तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। जिस पर 20 करोड़ का खर्च होगा। इसके साथ ही 4 करोड़ की लागत से मादा और मोरखा के बीच पुलिया निर्माण होगा। साथ ही – 8.5 करोड़ की लागत से सालरिया से नाडोल तक (8.5 KM) सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। फालना (पाली) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। जेतपुरा (जाणुंदा) में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। 8 करोड़ से सिंदरू (तख्तगढ़), बाणियावास, हेमावास बांध का जीर्णोद्वार। सुमेरपुर (पाली) में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (NI एक्ट) न्यायालय खोला जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिड-डे मिल कूक के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धी होगी।


