पाली में सड़क हादसे में दो घायल:वृद्ध पिकअप से टकराया, युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

पाली में दो अलग-अलग हादसों में एक वृद्ध और एक युवक घायल हो गया। दोनों का उपचार के लिए पलाी के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पाली जिले के मांडा गांव (रोहट) निवासी 48 साल के वागाराम पुत्र राजाराम बाइक से जा रहे थे। इस दौरान चेड़ा गांव के निकट उनके आगे चल रहे पिकअप ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे वे पिकअप से टकराकर गंभीर घायल हो गए। हादसे में उनके सिर और मुंह पर गंभीर चोटे आई। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया।
इसी तरह पाली शहर के मंडिया रोड राजीव कॉलोनी में बाइक सवार 25 वर्षी धन्नाराम पुत्र चुन्नीलाल को राजीव कॉलोनी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक से गिर वह घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और घायल धन्नाराम को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए। जहां उसका उपचार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *