पाली में सड़क हादसे में भतीजे की मौत, काका घायल:बीच रास्ते अज्ञात वाहन से टकराकर नीचे गिरे

पाली में सड़क हादसे में भतीजे की मौत हो गई और काका घायल हो गया। पुलिस ने मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई और घायल अधेड़ का उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के जेतपुरा निवाासी 30 वर्षीय प्रकाश पुत्र भेराराम अपने 45 वर्षीय काका सवाराम पुत्र रामाराम भील के साथ मंगलवार देर शाम को बाइक से जेतपुरा की तरफ आ रहा था। इस दौरान खौड गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने 30 वर्षीय प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जिसकी बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई। वही घायल सवाराम का इलाज किया। उसके सिर में घाव हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन बांगड़ा हॉस्पिटल पहुंची। मृतक शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। उसकी अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक मजदूरी का काम करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *