पाली में सड़क हादसे में वृद्ध घायल:हाथ-पैर, सिर में आई गंभीर चोटे

पाली में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को अज्ञात वाहन ने उधर से पैदल गुजर रहे एक वृद्ध को चपेट में ले लिया। हादसे में वृद्ध के सिर, हाथ-पांव में गंभीर चोटे आई। हादसे की जानकारी मिलने पर एम्बूलेंस की सहायता से वृद्ध को उपचार के लिए सोजत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया। देर शाम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में वृद्ध को लाया गया। जहां उसका उपचार शुरू किया गया। डॉक्टर सुनिल सालवे, डॉ देवेंद्र सियार ने बताया कि घायल वृद्ध के हाथ और सिर में गंभीर चोटे है। जिसका उपचार किया जा रहा है। इधर पुलिस इस अज्ञात वाहन के परिजनों की तलाश में जुटी है। वृद्ध के पास से किसी तरह का पहचान पत्र या मोबाइल आदि नहीं मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *