पाली में सरस राज सखी मेला 21-27 फरवरी तक:मेले में होगी 60 स्टॉलें, महिला उद्यमियों को मिलेगा संबल

राजीविका सरस राज सखी मेला पाली-2026 मेला इस बार 21 से 27 फरवरी तक पाली शहर के रामलीला मैदान में आयोजित होगा। जिसके सफल आयोजन के लिए जिला कलेक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने मेले के आयोजन को सुचारू और सफल बनाने के लिए आवास, पेयजल, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, जनभागीदारी, प्रचार-प्रसार एवं नगर निगम से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। 21 से 27 फरवरी तक रामलीला मैदान में होगा मेला
बैठक में राजीविका प्रबंधक सविता टी ने बताया कि मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रचार-प्रसार, बाजार से जुड़ाव को मजबूत करना है। मेले में 60 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 50 हस्तशिल्प उत्पादों की स्टॉल एवं 10 खाद्य स्टॉल शामिल होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *