पाली में सास-बहू को लाठियों पीटा:जमीन विवाद को लेकर किया हमला; 3 महिलाएं हुईं घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

पाली में खेत में काम कर रही रही तीन महिलाओं पर उसके ही रिश्तेदारों ने लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में सास और 2 बहुएं घायल हो गईं। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के बाली क्षेत्र के मालून निवासी 65 वर्षीय रूपादेवी पत्नी पन्नाराम मीणा अपनी बेटे की बहू 45 वर्षीय पंकूदेवी पत्नी सोमाराम और 42 वर्षीय बादामी पत्नी मोहनलाल के साथ खेत में काम कर रहीं थीं। इस दौरान रूपादेवी के 7-8 रिश्तेदार पेड़ की तने हाथ में लेकर खेत में पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमले में तीनों सास-बहू घायल हो गई। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए बाली हॉस्पिटल परिजन ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर तीनों को सोमवर देर शाम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। जमीन विवाद को लेकर चल रही रंजिश रूपादेवी और उनके ससुराल पक्ष के अन्य पक्ष में खेत की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर एसडीओ कोर्ट में मामला भी चल रहा है। सोमवार दोपहर को तीनों सास-बहू खेत में काम कर रही थी। यह बात जब दूसरे पक्ष के लोगों को मिली वे खेत में पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लाठियों से महिलाओं से मारपीट करते हुए आरोपी नजर आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *