पाली में सुबह 9 बजे तक छाया रहा कोहरा:खेतों में खड़ी फसलों के लिए वरदान से कम नहीं यह मौसम

पाली में सर्दी का सितम जारी रही है। मंगलवार अलसुबह से कोहरा छाया रहा। जिसका असर नौ बजे बाद तक देखने को मिला। कोहरा छाए रहने और सर्द हवा चलने के कारण सुबह के समय टू व्हीलर वाहनों पर गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। सर्दी से बचने के लिए शहर में कई जगह लोग अलाव तापते नजर आए तो कुछ लोग चाय की चुस्कियों के साथ सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पाली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार डब्ल्यू डी एक्टिव होने और उत्तरी हवाओं के कमजोर होने से चार दिनों से तापमान बढ़ा है। 1 से डेढ़ डिग्री तापमान गिरेगा। क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजर रहा है जिससे दिन व रात के तापमान में गिरावट होगी। साथ ही 27 दिसम्बर की शाम तक मावठ की संभावना भी जताई गई है। क्योंकि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के कारण ऐसा होगा। 29 दिसम्बर से कड़ाई की सर्दी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गई है। फसलों के लिए वरदान यह मौमस
इस मौसम को लेकर कृषि विभाग पाली के उपनिदेशक उद्यान मनोज अग्रवाल ने बताया कि खेतों में खड़ी असिंचित फसलों के लिए यह मौसम वरदान से कम नहीं है। ओस के रूप में उन्हें पानी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि खासकर खेतों में खड़ी रायडा, चना, जीरा, सौफ, मैथी, जौ की फसल के लिए यह मौसम काफी अच्छा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *