पाली में हाईवे पर ट्रक खड़ा कर किया रास्ता जाम:ओवरटेक को लेकर दूसरे ड्राइवर से झगड़ा हुआ तो हाईवे पर खड़ा किया ट्रक, लगा लम्बा जाम

पाली में हाईवे पर ओवरटेक केा लेकर एक ट्रक ड्राइवर को दूसरे ट्रक ड्राइवर से झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर ट्रक ड्राइवर ने बीच हाईवे ट्रक को खड़ा दिया और मौके चला गया। जिससे हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पुलिस और ट्रक ड्राइवर को ढूंढकर ट्रक को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू किया। इस घटनाक्रम के चलते करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया।
पाली जिले के गुड़ा एंदला थाने के गुंदोज चौकीप्रभारी समुंद्रसिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि कीरवा के पास हाईवे पर किसी ने ट्रक खड़ा कर दिया। जिससे जाम लगा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर नदारद था। जिसे ढूंढकर लाए और ट्रक को सड़क किनारे करवा कर यातायात सुचारू किया। मामले में बाड़मेर जिला निवासी ट्रक ड्राइवर मदनलाल को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था और उसने जमकर उत्पात भी मचाया।
पूछताछ में उसने बताया कि दूसरे ट्रक ड्राइवर ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इस दौरान हादसा हो जाता। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। जिससे गुस्से में आकर उसने हाईवे पर अपना ट्रक खड़ा कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *