पाली में होटलों में घरेलू सिलेंडर यूज ले रहे थे:अवैध रिफिलिंग और नली भी जब्त की; सोजत-सांडिया में रसद विभाग की कार्रवाई

पाली में रसद विभाग की टीम ने गुरुवार को सोजत और सांडिया गांव कार्रवाई की। सोजत में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग और सांडिया में होटल पर घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग पकड़ा। मौके से गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि गुरुवार 19 फरवरी को जिले के 10 प्रतिष्ठानों और शॉप की जांच की। इस दौरान सोजत में जगदम्बा टी स्टॉल एवं मेहंदी सेंटर मोड भट्‌टा में अवैध रिफिलिंग पाई गई। मौके से 3 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 1 गैस भरने की नली जब्त की गई। होटल में भी पकड़े सिलेंडर इसी तरह जम्मू पंजाब होटल सांडिया (सोजत) में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक दुरुपयोग पकड़ा। मौके से 3 घरेलू गैस सिलेंडर, 1 भट्टी जब्त की गई। दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी बोले- अभियान जारी रहेगा जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग/अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध संचालित प्रतिष्ठानों, दुकानों, गोदामों एवं गैस एजेंसियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान संयुक्त जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र सिंह आशिया एवं प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *