पाली में 3 बाइक चोरी:किसी की घर के बाहर से तो किसी की फॉर्म हाऊस से बाइक चोरी

पाली में इन दिनों बाइक चोर सक्रिय है। हर महीने 30-40 बाइक चोरी हो रही है। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों के बाद भी अधिकतर चोर पुलिस पकड़ से दूर है। कही न कही वाहन चोरों को पकड़ना पाली पुलिस के लिए भी चैलेंज बन चुका है।
ताजा मामला पाली शहर के कोतवाली थाने का है। यहां शहरी क्षेत्र में स्थि जूना हवाला के निकट से 3 दिसम्बर को सुरेंद्र पुत्र घनश्याम सैन की बाइक कोई चोरी कर ले गया। घटना को लेकर उन्होंने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
इसी तरह पाली के इंद्रा कॉलोनी विस्तार में रहने वाले खुशवीर पुत्र शंकरलाल गहलोत ने औद्योगिक नगर थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 3 दिसम्बर को कृषणा नगर पुलिस लाइन के पास फॉर्म हाऊस में रखी उसकी बाइक कोई चोरी कर ले गया।
रोहट थाने में भी निम्बली ब्राह्मण निवासी चेनाराम पुत्र मंगलाराम बावरी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 5 दिसम्बर की रात को उसके घर के बाहर रखी उसकी बाइक अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *