पाली में 300 बच्चों ने भगवान महावीर के उपदेश सुनाए:सांस्कृतिक संध्या में नारी सशक्तीकरण का भी दिया संदेश

पाली में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर मंगलवार शाम को शहर के अणुव्रत नगर में सांस्कृतिक संध्या हुई। इसमें 300 से अधिक जैन समाज के बच्चों ने अलग-अलग गेटअप में भगवान महावीर के उपदेश सुनाए।
बच्चों ने सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य या 5 महाव्रत धारी की प्रस्तुति दी। नारी शक्ति कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। मंगलाचरण नवकार महामंत्र से हुई शुरूआत
भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस में जैन युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत मंगलाचरण नवकार महामंत्र से हुई। मुख्य लाभार्थी परिवार नैनमल छगनलाल सालेचा, बालचंद दिलीप, नरेश अशोक जितेंद्र पुनीत परिवार रहे।
जैन युवा संगठन के अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा व सचिव अशोक तलेसरा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मेरे वीर के बराबर कोई नहीं, वह चंदन वाला नृत्य पर सभी को झूमने पर मजबूर किया। मंच संचालन वर्षा नाहर एवं भानु सुन्देचा ने किया। 13 बच्चों ने बजाए म्यूजिकल बैंड, लाइव गाया
सांस्कृतिक संध्या में म्यूजिकल यंत्र बच्चों ने ही बजाए। इसके लिए बच्चे 2 महीने से तैयारी कर रहे थे। तीन बच्चों ने पूरे गाने गाए। बच्चों ने वीतराग प्रभु परम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान, नेमीनाथ भगवान, पार्श्वनाथ भगवान की जन्म महोत्सव एवं उनके प्रभाव की महिमा का संदेश दिया। देशभक्ति में योगदान का किया मंचन
देशभक्ति में जैन समाज का योगदान को लेकर मंचन किया गया। भगवान महावीर के जीवन वर्णन के लिए नाटिका का मंचन किया गया। राजस्थानी थीम, हमारा राजस्थान, हमारा प्रदेश-हमारा गौरव थीम पर बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। म्यूजिकल बैंड लाइव मुख्य आकर्षण रहा
कार्यक्रम संयोजक रेनू बंब ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में नारी शक्ति, भगवान महावीर का जन्मोत्सव, देशभक्ति, भगवान महावीर स्वामी के उपदेश, माता त्रिशला के दुलारे, परमात्मा की महिमा एवं म्यूजिकल बैंड लाइव मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम की व्यवस्था में जैन युवा संगठन की महिला विंग पिछले 15 दिनों से लगातार व्यवस्था में जुटी है। महिला विंग ने 15 दिन लगातार तैयारियां की
उन्होंने बताया कि प्रीति संचेती, मितिशा भंडारी, हीरा नाहर, अनुकृति काकरिया, प्रियंका चौरडिया, सुमन नाहटा, गरिमा चोपड़ा, संगीता बलिया, ममता सिंघवी, प्रियंका नाहर, स्मिता कवाड़, सीमा कावड़िया, मीना मंडोत, मीना जैन, मधु मेहता, रेखा कटारिया, नीलम कुंडलिया, दीपिका वेदमुथा, प्रेम लता भंसाली, निधि तलेसरा, यशा मालू, चेतना बाफना, सुनीता मेहता, सहित महिला विंग की कई सदस्य इसकी तैयारियों में लगी रही। महावीर जयंती पर कल निकलेगी शोभायात्रा
महावीर जयंती महोत्सव के तहत गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे शहर के बागर मोहल्ला स्थित श्री संघ सभा भवन से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना होगी। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए अणुव्रत नगर पहुंच सम्पन्न होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *