पाली में 40 घंटे बाद परिजन पोस्टमार्टम को हुए राजी:बांगड़ हॉस्पिटल की सीटी स्कैन खराब, निजी लैब से करवाई मृतक की सीटी स्कैन, गोली नजर आई तो हुए पोस्टमार्टम को राजी

पाली में पुलिस की क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से 12 फरवरी की रात को 36 साल के भूटाराम की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के साथी से बात करवाने की को लेकर परिजन अड़े हुए थे। आखिर सहमति बनने पर वे शनिवार 14 फरवरी को वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। लेकिन कहानी में नया मोड उस समय आ गया। जब एक्स-रे में मृतक की बॉडी में गोली नजर नहीं आई। ऐसे में परिजनों ने सीटी स्कैन की मांग की। लेकिन बांगड़ हॉस्पिटल की सीटी स्कैन मशीन खराब निकली। ऐसे में निजी लैब में पुलिस-प्रशासन ने मृतक की सीटी स्कैन करवाई। जिसमें गोली नजर आने पर 14 फरवरी शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। लेकिन मृतक के साथी से नहीं मिलाने और जिलास्तर के हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन के खराब होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
चार साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने का बेटा है
मृतक के रिश्ते के भाई बाबूलाल ने बताया कि मृतक भूटाराम की करीब चार साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन साल की बेटी रावया और 2 महीने का बेटा आर्यन है। हाल ही में घर में बेटा होने पर परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन इस घटना में परिवार की खुशियां गम में बदल गई।
यह है मामला
बता दे कि पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में 12 फरवरी की देर शाम को ANTS (एंटी नारकोटिक टाक्स फोर्स) को मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। ऐसे में उन्होंने दो गाड़ियों का पीछा किया। एक स्कोर्पियो को उन्होंने पंचर कर दिया। ऐसे में उसमें सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में स्कोर्पियो में सवार जोधपुर जिले के सरनाडा (डांगियावास) गांव निवासी 36 वर्षीय भूटाराम गंभीर घायल हो गया। गोली उसके सीने में लगी। उसे देर रात को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई। स्कोर्पियो की तलाशी में पुलिस को डोडा-पोस्त, एक पिस्टल और कारतूस मिले थे। जिन्हें जब्त किय गया। यह भी पढ़े – पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एक की मौत:तस्करी के शक में पीछा
कर रही थी टीम, आरोपी के सीने में लगी गोली

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *