पाली में DMIC का सर्वे करने वाला ड्रोन गिरा:तकनीकी खराबी के कारण अनकंट्रोल हुआ, पुलिस ने जब्त कर कंपनी अधिकारियों को सौंपा

पाली जिले के रोहट क्षेत्र के अरटिया गांव की सरहद में रविवार को अचानक सर्वे करने वाला एक ड्रोन गिर गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गिरे हुए एयरोप्लेन जैसे ड्रोन की जांच की। रोहट थानाप्रभारी पदमपाल सिंह ने बताया कि यह ड्रोन कोरिडोर सर्वे का हिस्सा था, जो तकनीकी खराबी के कारण अनकंट्रोल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस ड्रोन से किसी प्रकार का खतरा नहीं है। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लीं। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह ड्रोन दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर(DMIC) सर्वे कम्पनी का है, जो तकनीकी खराबी के चलते असंतुलित होकर नीचे गिर गया था। घटना की जानकारी मिलने पर कंपनी के साइट कोऑर्डिनेटर रोहित कुमार व उनकी टीम भी पहुंची। उन्होंने बताया कि सर्वे प्रोजेक्ट के तहत ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है और तकनीकी खराबी के चलते गिर गया। बाद में ड्रोन को प्रोजेक्ट साइट कोऑर्डिनेटर को पुलिस ने सौंप दिया। देखिए- ड्रोन की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *