कोटपूतली के पावटा क्षेत्र में दो घंटे की बिजली कटौती होगी। यह कटौती सुबह 9 बजे से 11 बजे तक की जाएगी। सहायक अभियंता (RVPN) विजेश यादव ने बताया कि 220 केवी जीएसएस कोटपूतली पर 33 केवी फीडर पावटा के मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसी कारण 33 केवी फीडर पावटा बाधित रहेगा। इस मरम्मत कार्य के चलते 33/11 केवी जीएसएस भूरी भड़ाज और दांतीन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति दो घंटे के लिए बंद रहेगी।


