स्पोर्ट्स रिपोर्टर| भिलाई पावर क्रिकेट क्लब की ओर से बिजली नगर मैदान भिलाई-3 में रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की गई। इसके फाइनल में महाकाल वॉरियर्स चरोदा और 007 टीम भिलाई-3 के बीच फाइनल हुआ। 007 ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 94 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए महाकाल वॉरियर्स ने 9.3 ओवर में 98 रन बनाकर मैच के साथ स्पर्धा पर कब्जा किया। एक समय पर महाकाल के 5 विकेट सिर्फ 4 ओवर में गिर गया था। फिर भी मध्यक्रम के बल्लेबाज अक्षय विश्वकर्मा ने हार नहीं मानी और धुआंधार बैटिंग कर अपनी टीम को जीत दिलाई।


