अलवर शहर के RR कॉलेज में 11वें दिन भी लेपर्ड पकड़ में नहीं आ सका। एक दिन पहले रात को लेपर्ड पिंजरे के पास आया था। उसका पहला कैमरा ट्रैप का फोटो भी सामने आ चुका है। बीती रात को लेपर्ड पिंजर के नजदीक नहीं आया। लेकिन आसपास कई जगहों पर पगमार्क मिले हैं। अब वनकर्मी जंगल में लेपर्ड को ढूंढ़ने में लगे हैं। मंगलवार रात जंगल में मकानों के आसपास लेपर्ड के पगमार्क मिले हैं। इसके अलावा भी गेट की तरफ पगमार्क हैं। लेकिन पिंजरों के आसपास रात को लेपर्ड नहीं आया। जबकि सोमवार रात को लेपर्ड पिंजरों के पास दिखा था। एक पिंजरे के अंदर तक पैर रखे थे। पिंजरे के पास बैठे हुए भी लेपर्ड कैमरा ट्रैप में दिखा है। पिंजरों और कैमरा ट्रेप की लोकेशन को कई बार बदला गया है। लोगों से सावधानी बरतने की बराबर अपील है। वहीं अब कॉलेज में आने वाले स्टूडेंट्स को भी अधिक सावधानी बरतने की जरूरत हैं। जंगल के अंदर नहीं जाना चाहिए।


