पिकअप-डंपर के बीच जबरदस्त भिड़ंत, फल-फ्रूट बिखरे हाईवे पर:आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम, स्पीड ब्रेकर बनाने के आश्वासन पर मानें

बाड़मेर-जालोर स्टेट हाईवे पर डंपर और पिकअप के बीच जबरदस्ती भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप के आगे का हिस्सा पूरी तरीके से पिचक गया। इससे दोनों गाड़ियों में सवार 3 जने घायल हो गए। घटना बालोतरा जिले के सिणधरी थाना इलाके वाकल माता मंदिर के पास का है। हादसे के बाद लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। लोगों से समझाइश की गई। करीब 2 घंटे के बाद जाम को खुलवाया गया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बाड़मेर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार पिकअप गाड़ी में फल फ्रूट भरकर सिणधरी की तरफ जा रही थी। सणपा फांटा के पास लिफ्ट लेकर एक युवक सवार हो गया। वाकल माता मंदिर के पास सामने से आ रही डंपर और पिकअप की बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पिकअप गाड़ी आगे से पिचक गई। ड्राइवर अंदर फंस गए। आसपास के लोगा भागकर पहुंचे। कड़ी मशक्कत से लोगों ने दोनों ड्राइवरों को गाडी से बाहर निकाला गया। युवक समेत ड्राइवरों को प्राइवेट गाडी से सिणधरी हॉस्पिटल भेजा गया है। सूचना मिलने पर सिणधरी पुलिस मौके पर पहुंची। फल फ्रूट हाईवे पर बिखर गए। इधर आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाईवे को जाम कर सड़कों पर बैठ गए। लोग स्पीड ब्रेकर की मांग करने लगे। थानेदार विशाल कुमार, सिणधरी एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। लोगों से वार्ता की गई। स्पीड ब्रेकर के आश्वासन के बाद लोग माने और हाईवे जाम को खुलवाया गया। क्रेन से दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया गया। सिणधरी थाने के हैड कांस्टेबल हनुमानराम ने बताया- हादसे में तीन जने घायल हुए है। दो को प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं लिफ्ट लेकर चढ़े युवक पूरण श्रीमाली को मामूली चोट आई है। वहीं डंपर युवराजसिंह और पिकअप ड्राइवर अभयसिंह के पैरों में फैक्चर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *