पिकअप में गुप्त बॉक्स बना ले जा रहे थे शराब:गिरिडीह में गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हुआ खुलासा, 1008 अवैध शराब की बोतलें जब्त

गिरिडीह जिले के देवरी में एक पिकअप वाहन की दुर्घटना ने शराब तस्करी के एक नए मामले को उजागर किया है। पुलिस ने वाहन से 1008 अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं। लकड़ी के प्लाई से बने विशेष बॉक्स में शराब छिपाई गई थी खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, देवरी थाना क्षेत्र के सुखलजोरिया बैगाबाद मार्ग पर नवादा गांव के पास पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जांच में पाया गया कि वाहन के डाले में लकड़ी के प्लाई से बने विशेष बॉक्स में शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने वाहन से 42 पेटी शराब बरामद की। मामले में वाहन चालक राम नारायण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवरी थाने में मामला दर्ज कर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों में वाहन चालक राम नारायण कुमार के अलावा, वाहन मालिक और शराब तस्कर छोटू सहनी, राजू सहनी और अन्य अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चालक समस्तीपुर के कोरबद्धा गांव का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *