पिकअप वाहन चालक के साथ हुई मारपीट:बिझौली ढाबे के सामने की घटना, बदमाशों ने वाहन में तोड़-फोड़ भी की

मऊगंज जिले के खटखरी चौकी क्षेत्र के बिझौली में ढाबे के पास बीती रात वाहन चालक पंकज जयसवाल पिता राम लल्लू जयसवाल निवासी दुवगबा थाना हनुमना जो पिकअप वाहन चलाता है। हनुमना मंडी से पिक-अप वाहन में सामाग्री लोड करके जा रहा था। रास्ते में बिझोली के अपना ढाबा पर चाय पीने के लिए वाहन रोका। जहां पर दीपक साहू और सुनील साहू दिखे जो पंकज कि गाड़ी कि लाइट तोड़ दी। पंकज ने उनसे टूटी हुई लाइट का पैसे माग की जिसके बाद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं पंकज जयसवाल के पिकअप वाहन में भी तोड़ फोड़ की। जिससे वाहन का सामने का कांच टूट गया। जब मारपीट के बाद पंकज की हालत बिगड़ती देख आरोपी भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने पीड़ित के परिवार को सूचना दी पीड़ित के परिवार जन मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने घायल पीड़ित के उपचार हेतु हनुमना हॉस्पिटल लाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए ह पीड़ित को संजय गांधी रीवा रेफर कर दिया गया । वही पीड़ित के कथन बयान के आधार पर खटखरी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *