पिकनिक पर गई युवती इंद्रावती में डूबी, खोज जारी

दंतेवाड़ा| गीदम थाना क्षेत्र के छिंदनार के ग्रामीणों के साथ पिकनिक मनाने गई 17 वर्षीय बालिका राधा यादव नदी में नहाते वक्त डूबने से लापता हो गई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद है, फिलहाल खोजबीन जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक बालिका अपने गांव के लोगों के साथ पिकनिक मनने गई हुई थी, इंद्रावती नदी के गहरे पानी में युवती डूब गई जिसका अभी तक पता नही चल पाया है। नगर सेना और पुलिस बल के द्वारा युवती की खोजबीन की जा रही है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र के पिकिनिक स्पाट सातधार में धमतरी के छात्र की डूबने से मौत हो गई थी, अब एक बार फिर करका घाट में बालिका लापता हो गई है, इंद्रावती में इस समय पानी कम है पर नदी गहरी है जिसकी वजह से यहां लापरवाही लोगों को भारी पड़ जाती है। जिले में पिकिनिक स्थलों में सुरक्षा के नही हैं इंतजाम दंतेवाड़ा जिले में पिकिनिक स्थलों को डेवलप किया जा रहा है। सुरक्षा इतंजाम नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *