पिछरी में गाजे-बाजे के साथ निकली भोलेनाथ की बारात

तुपकाडीह | महाशिवरात्रि के अवसर पर पेटरवार व जरीडीह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों से बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। बारात में शिव के बाराती में नृत्य और आतिशबाजी जम कर किया गया। भोलेनाथ की बराती में गांव के युवक भूत, पिचास, बंदर, भालू के रुप में शामिल थे। शिव विवाह कार्यक्रम वैदिक रीति से संपन्न हुआ। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *