भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान आए तो देश-प्रदेश की जनता को सौगात दी और इस बार भी सौगात देंगे। यही कारण है कि जनता व भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किए, काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होनें पूर्व मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पर कुर्सी को लेकर खींचतान करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को होने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लेने अजमेर आए राठौड़ ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है और विशेष तौर से राजस्थान के लिए। प्रधानमंत्री जब कभी आते है तो वरदान साबित होता है। यहां आएंगे तो लाभ मिलेगा ही। उन्होंने कहा कि बीकानेर में गए थे तो मृदा परीक्षण की घोषणा की। बालोतरा में रिफायनरी का शिलन्यास किया। अभी बांसवाड़ा में आए तो एटोमिक एनर्जी के प्लांट का शिलान्यास किया। इसका बहुत लाभ मिला। ये सरकारी कार्यक्रम है और सरकारी अधिकारी अपने हिसाब से करेंगे। सीएम कुर्सी बचाते रहे और डिप्टी सीएम टांग खींचते रहे राठौड़ ने कहा कि पहले की सरकार ने किया क्या था, कोई बता दें मुझे। पहले की सरकार में मुख्यमंत्री कुर्सी बचाने में लगे रहे और उनके उपमुख्यमंत्री कुर्सी की टांग खिचाई में लगे रहे। समर्थक विधायकों को लेकर होटल में बैठे रहे। वो कहां सरकार चला रहे थे। हमारी सरकार ने 35 लाख करोड़ के एमओयू किए। इसमें से आठ हजार करोड़ के तो धरातल पर आ गए। काम हमने किया। बजट घोषणाओं को 80 प्रतिशत तक पूरा किया राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बजट में कईं घोषणाएं की गई। जो घोषणाएं की थी, उसमें से 80 प्रतिशत से ज्यादा काम कर दिए। कांग्रेस के पांच साल और हमारी सरकार ने दो साल में कईं गुना कर दिए। सबूत है तो हाथ कंगन को आरसी क्या। मोदी जी हमारे नेता है और वो कहेंगे, वो काम होगा ही होगा। कांग्रेस नेतृत्व विहिन है और उनका कोई नेता नहीं। चुनाव होंगे और जनता को न्याय मिलेगा राठौड़ ने चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा सरकार काम करना चाहती है। पिछली सरकार ने वार्ड बनाए, वे अपने चहेतों को खुश करने के लिए बनाए। कोई दो हजार की जनसंख्या तो कोई सात हजार की जनसंख्या वाला बनाया। ऐसे जिले बना दिए, जो एक एक विधानसभा तो कोई ग्यारह जिलों का था। जनसंख्या के समान वितरण के आधार पर जिले व वार्ड बनाए। प्रतिनिधित्व मिले व जनता को न्याय मिले। इसके लिए समानता लाने का प्रयास किया। समय लगा, लेकिन चुनाव होंगे और सही जनप्रतिनिधि चुनकर आएंगे। चुनाव की रणभेरी बजते ही मैदान में कूदने के लिए तैयार है। ……… पढ़ें ये खबर भी… अजमेर के इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग,VIDEO:परिवार ने छत से कूदकर बचाई जान, 1.5 करोड़ के नुकसान का अनुमान अजमेर के फायसागर रोड पर स्थित पाराशर कम्यूनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के सदस्यों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने करीब 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। पूरी खबर पढें


