पिड़ावा में राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को:तहसील परिसर में प्री काउंसलिंग कैंप, कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण पिड़ावा की ओर से 10 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को तहसील परिसर रायपुर में विशेष प्री काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष और सिविल न्यायाधीश अमितेश कुमारी के मार्गदर्शन में यह कैंप आयोजित हुआ। कैंप में नालसा मॉड्यूल मेगा विधिक चेतना शिविर और डोर-स्टेप काउंसलिंग की सुविधा दी गई। काउंसलर पैनल के वकील मिथिलेश टेलर ने विभिन्न प्रकारों के मामलों में समझौते की प्रक्रिया कराई। इनमें सिविल मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के केस, वैवाहिक विवाद और अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण शामिल थे। लोगों को बताया गया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले अपने मामलों में प्री काउंसलिंग करवा सकते हैं। इससे उनके प्रकरण का राजीनामे के माध्यम से निपटारा हो सकता है। कैंप में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *