पिता की मौत पर टिप्पणी की तो ईंट से मारा फिर जिंदा ही जलाया

भास्कर न्यूज | रायगढ़ खरसिया क्षेत्र के मौहापाली गांव में हुई युवक की हत्या का मामला सुलझ गया है। सोमवार रात मामा के घर से गांव लौट रहे युवक पीटकर जला दिया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। जांच में पता चला कि पिता की मौत को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज आरोपी ने साथी के साथ मिलकर युवक को ईंटों और मुक्कों से पीटा और फिर जिंदा जला दिया था। चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36) 16 फरवरी रात मामा के घर मौहापाली से गांव जाने निकला था। अगली सुबह गांव में वह घायल और झुलसा मिला था। उसे खरसिया अस्पताल से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। मुख्य आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले ने वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद का वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने मामले में ईंट, जले हुए कपड़े, बाइक और मोबाइल जब्त किया है। आरोपी को भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से खुला राज घटना की जांच कर रही पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में शिव प्रसाद को निलेश डेंजारे उर्फ निले और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम निवासी मौहापाली के साथ आखिरी बार देखा गया। इसी आधार पर पुलिस ने रायगढ़ से मुख्य आरोपी निलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *