पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला:बिलासपुर में खाना खाने के दौरान विवाद; सिर और गर्दन में मारा, मां को भी आई चोट

बिलासपुर में शराब के नशे में धुत मां और बेटे का मामूली बात पर विवाद हो गया। इतने में सौतेले पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे की गर्दन व सिर पर इतना मारा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पुलिस पर पहुंची तो पिता शराब के नशे में धुत घटना स्थल पर ही पड़ा मिला। कोटा थाने के पीछे डबरी पारा निवासी जोहन यादव अपनी पत्नी और सौतेले बेटे लखन सारथी के साथ रहता था। तीनों कोटा के एक होटल में काम करते हैं। शनिवार दोपहर तीनों होटल से खाना खाने के लिए घर आए थे। तीनों शराब के नशे में धुत थे। इसी दौरान लखन का उसकी मां से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। बेटे के सिर और गर्दन पर मारा कुल्हाड़ी विवाद देख पिता भी गाली-गलौज करते हुए आया और घर में रखी कुल्हाड़ी से लखन के सिर और गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही लखन की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जब पुलिस वहां पहुंची तो मां नशे में रो रही ​थी और पिता नशे में धुत घर पड़ा था। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ पिता को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी पिता हत्या का जुर्म दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में आरोपी का इलाज अस्पताल में डॉक्टर कर रहेे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *