पिता ने मोबाइल खेलने पर डांटा को पी लिया कीटनाशक:मोबाइल पर खेलता था फ्री फायर गेम, इलाज के दौरान छात्र की मौत

मोबाइल पर गेम खेलने के लिए छोटे भाई से विवाद कर रहे 14 वर्षीय छात्र को उसके पिता ने डांटा तो छात्र ने घर में रखा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। छात्र को अंबिकापुर के निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजन सदमें में हैं। मृतक बालक कक्षा सातवीं का छात्र था। मामला जशपुर जिले का है। जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के ग्राम चंपा, कुरवां निवासी छात्र अल्टर लकड़ा (14वर्ष) का मंगलवार को मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। उसके 8 वर्षीय छोटे भाई ने मोबाइल के लिए जिद की तो अल्टर लकड़ा ने उससे विवाद किया। उनके पिता मुक्ति लकड़ा के कहने पर अल्टर लकड़ा ने छोटे भाई को मोबाइल दे दिया। पिता ने लगाई फटकार तो पिया जहर
छोटे भाई को मोबाइल देने के बाद भी अल्टर लकड़ा उससे विवाद कर रहा था। दोनों भाई झगड़ रहे थे तो पिता ने अल्टर लकड़ा को यह कहते हुए फटकार लगाई कि वह काफी देर से मोबाइल पर गेम खेल रहा था। पिता की फटकार के बाद अल्टर लकड़ा भाई को मोबाइल देकर घर के अंदर कमरे में चला गया एवं उसने वहां रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी मिली। इलाज के दौरान हो गई मौत
अल्टर लकड़ा को उपचार के लिए अंबिकापुर के मिशन हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पिता मुक्ति लकड़ा ने बताया कि अल्टर लकड़ा कक्षा सातवीं का छात्र था। घर में एक ही मोबाइल फोन है। अल्टर लकड़ा मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलता था एवं छोटा बेटा यू-ट्यूब वीडियो देखता था। मोबाइल को लेकर ही अकसर दोनों भाई झगड़ते थे। मंगलवार को भी दोनों में मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *