पिता पर पत्थर पटका, 2 घंटे तड़पते रहे:जिंदा तो नहीं, यह देखने दोस्त को घटनास्थल भेजा; सांस चलने पर सिर कुचला

जबलपुर में एक बेटे ने पिता को पीटा, इसके बाद उनके सिर पर बड़ा सा पत्थर पटक दिया। इसके 2 घंटे बाद उसने अपने दोस्त को घटनास्थल पर भेजा। सांसे चलती देख दोस्त ने भी खून से सना यही पत्थर उठाया और दोबारा सिर पर पटककर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। शनिवार को इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उड़िया मोहल्ले के रहने वाले संपत यादव (55) की हत्या कर दी गई थी। शनिवार को ओमती पुलिस ने उनके बड़े बेटे शिवम यादव (24) और उसके साथी शिव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आज शाम जबलपुर से भागने की फिराक में थे। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता के नशा करने से परेशान हो गया था। नशे में लोगों से गाली-गलौज करते थे पिता
सीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि उड़िया मोहल्ले में रहने वाले संपत यादव अक्सर शराब पीकर मोहल्ले में घूमा करते थे। लोगों से विवाद किया करते थे। पूछताछ में उनके बड़े बेटे शिवम ने बताया कि उसने कई बार मना किया, लेकिन पिता कहा नहीं मानते थे। शराब के नशे में वे मोहल्ले वालों से गाली-गलौज करते थे। लोगों के ताने उसे सुनना पड़ते थे। घर ले जाने लगा, तो पिता ने धक्का दे दिया
शिवम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात 10 बजे पिता शराब पीए हुए थे। घर से करीब 100 मीटर दूर थे। उन्हें घर ले जाने लगा, तो उन्होंने उसे धक्का दे दिया। गुस्से में उन्हें चार थप्पड़ मार दिए। वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद पास ही पड़ा पत्थर उठाकर उनके सिर पर पटक दिया। इसके बाद मौके से चला गया। रात 12 बजे दोस्त को पिता को देखने भेजा
गुरुवार की ही रात 12 बजे शिवम ने दोस्त शिवा यादव को घटनास्थल पर पहुंचाया। उसने देखा तो संपत की सांस चल रही थी, वे तड़प रहे थे। इसके बाद शिवा ने फिर से वही खून से सना पत्थर उठाया और संपत के सिर पर पटक दिया। इसके बाद शिवा भी घर चला गया। ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
ओमती थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। कुछ फुटेज में शिवम यादव और शिवा यादव आसपास ही नजर आए। दोनों घर में थे। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर सख्ती से पूछताछ की, तो सारी बात बता दी। उनसे यह भी पता चला कि पुलिस लगातार सर्च कर रही थी, ऐसे में वे आज शाम तक जबलपुर छोड़ने की भी तैयारी कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *