जेवरतला रोड| ग्राम पिनकापार में मोहनलाल एवं धरमचंद जैन परिवार ने निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण बाद धरमचंद जैन ने अपने निवास स्थान पिनकापार में हितग्राहियों को चश्मा वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने तथा दृष्टि की सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी। चश्मा वितरण से पूर्व महिला एवं पुरुष हितग्राहियों को राष्ट्रगान और वंदेमातरम् के पर्चे वितरित किए गए, जिन्हें स्कूलों में अनिवार्य रूप से गाया जाता है। साथ ही उन्होंने समाज को नशामुक्त रहने और मांस-मदिरा से दूर रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य नरेश सोनी, अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा एवं जागृत देवांगन सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।


