पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में स्वर्गीय केसर देवी और स्वर्गीय झूथाराम भाम्बू की स्मृति में आयोजित चतुर्थ खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने अपने संबोधन में कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना सीखने का अवसर देते हैं। आयोजक श्रवण कुमार भाम्बू ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वर्गीय केसर देवी और स्वर्गीय झूथाराम भाम्बू की स्मृति में उनके पुत्रों श्रवण कुमार भाम्बू, महेंद्र सिंह भाम्बू और मोहर सिंह भाम्बू द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता में हरियाणा और राजस्थान की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें वॉलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल थीं। विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बहल टीम विजेता रही, जबकि मोजी ढाणी उपविजेता बनी। 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मेसी कटारिया प्रथम, केशव छापड़ा द्वितीय और शक्ति लीखवा तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मोनिका पिलानी ने पहला, पूजा लीखवा ने दूसरा और प्रिया पिलानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बुजुर्गों की दौड़ में धर्मवीर भाम्बू प्रथम, जगदीश वर्मा द्वितीय और रिशाल रेवाड़ियां तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में योगेश लाड़ूंदा ने प्रथम, कपिल सिरसला ने द्वितीय और राहुल राजगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में रजनी बुहाना प्रथम, मोनिका पिलानी द्वितीय और ज्योति सुजडोला तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मनीष बुहाना प्रथम, योगेश लाड़ूंदा द्वितीय और मेसी कटारिया तृतीय रहे। महिला वर्ग में रजनी बुहाना ने प्रथम, मोनिका पिलानी ने द्वितीय और प्रिया पिलानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास, सरपंच बच्चन सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच सुरेश सैन, प्यारेलाल भाम्बू, हवासिंह भाम्बू, शक्ति सिंह भाम्बू, राकेश सांगवान, मोहर सिंह भाम्बू, डॉ. मनोज भाम्बू, मातूराम सिंघल, लोकेश पारीक, धर्मवीर भाम्बू, जयसिंह नारनोलिया, महिपाल भाम्बू, सज्जन अग्रवाल, अनिल भाम्बू, नरेश टेकनेत, डॉ. संदीप भाम्बू, विकास भाम्बू, नवीन बांगड़वा, संजय बांगड़वा, संतलाल जांगिड़, विशन सिंह, शैलेश भाम्बू, राजेश शर्मा, विकास जाखड़, राजू खिंची, ललित सैन और प्रवीण व्यास सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।


