पिलानी में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया- पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आरोपी रात के समय उसके घर में घुसा और चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर महिला के कपड़े फाड़ दिए और फिर उसके साथ बलात्कार किया। जाते समय आरोपी महिला के गहने भी लूटकर ले गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ अपराध साबित पाया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी और वारदात के 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में तीन अन्य आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।


