पिस्टल-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जांजगीर चांपा पुलिस और जीआरपी रीवा की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 7.65 एमएम की एक पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जीआरपी को 3 जनवरी को सूचना मिली थी कि रायपुर से उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेन में एक रिटायर्ड आर्मी मैन का बैग चोरी हो गया, जिसमें पिस्टल और कारतूस थे। जांच में पता चला कि आरोपी चांपा क्षेत्र का हैं। इसके बाद जीआरपी रीवा की टीम थाना चांपा पहुंची। पुलिस ने डांगेश्वर श्रीवास उर्फ लक्ष्मण श्रीवास को संजय नगर चांपा से पकड़ा। पूछताछ में उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछने पर बताया कि जबलपुर के आयुष ठाकुर से 20 हजार रुपए में पिस्टल और कारतूस खरीदे थे। इसके बाद उसने यह हथियार बरपाली चौक यादव मोहल्ला निवासी बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव को बेच दिए। पुलिस ने तुरंत पप्पू यादव के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके घर से पिस्टल और 14 कारतूस बरामद किए। जीआरपी रीवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *