पिस्टल के साथ बुलेट पर दिखा युवक:सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने, पुलिस ने जांच की शुरू

अजमेर में बुलेट सवार 3 युवकों का एक वीडियो सामने आया है। बुलेट पर सबसे पीछे बैठे युवक के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर शुक्रवार देर शाम से एक वीडियो सामने आया था। वीडियो क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के वैशाली नगर स्थित सेवन वंडर्स के पास का है। वीडियो में बुलेट सवार तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। तीनों युवकों में से एक युवक के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। हथियार नकली या असली, जांच चल रही
क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया- वीडियो सामने आने के बाद टीम को जांच के लिए निर्देश दिए हैं। वीडियो में एक युवक के हाथ में हथियार दिखाई दे रहा है। हालांकि हथियार नकली है या असली और किस एरिया का है, इसे लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। एसपी वन्दिता राणा ने मामले में कहा- नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *