पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले युवक पर मामला दर्ज, गिरफ्तार

संगरूर| पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना छाजली के सहायक थानेदार देस राज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खी निवासी खडियाल एक गाड़ी में बैठा पिस्टल दिखा रहा है। जिससे इलाके में भय का माहौल पैदा हो गया है और आम लोगों की शांति भंग हो रही है, लोगों में दहशत पाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो का विश्लेषण किया तो उसमें पाया गया कि सुखचैन सिंह समाज में दहशत फैलाकर लोगों में अपना प्रभाव फैलाना चाहता है। जिसके पास पिस्टल लाइसेंसी या गैर लाइसेंस हो सकता है। पुलिस ने सुखचैन सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना छाजली में मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *