रंगदारी के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर को उरला पुलिस ने पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत उरला पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी आदतन अपराधी है, पूर्व में भी दो दर्जन से ज्यादा मुकदमें आरोपी के खिलाफ दर्ज है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीरगांव के दुर्गानगर इलाके में एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उरला थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने हुलिये के आधार पर जब संदेही को पकड़ा, तो उसकी पहचान थाना उरला के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर के रूप में हुई। आरोपी को हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इन थानों में आरोपी के खिलाफ केस पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के अनुसार आरोपी के खिलाफ माना, मौदहापारा, खमतराई और उरला थानों में मारपीट, बलवा, लूट और हत्या के प्रयास जैसे 24 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनके लिए वह पहले भी जेल जा चुका है।


