पिस्तौल बरामदगी के बाद लौटते वक्त उल्टी का बहाना कर रुकवाई थी गाड़ी

भास्कर न्यूज | अमृतसर मकबूलपुरा वल्ला मंडी नजदीक फ्लाईओवर के पास एनकाउंटर में एक लुटेरा टांग में गोली लगने से घायल हो गया। घटना सोमवार रात साढ़े 10 बजे की है, जब सब्जी मंडी पुल के नीचे से एक पिस्तौल रिकवरी करके पुलिस वापस आरोपी को लेकर थाने जा रही थी। आरोपी ने उल्टी का बहाना लगाते हुए एएसआई हरनेक सिंह की सरकारी पिस्तौल को छीनने की कोशिश की, जिस दौरान एक गोली आरोपी विक्रमजीत सिंह की टांग में लगने से वह घायल हो गया। थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया है। पुलिस पर हमला करने के मामले में थाना मकबूलपुरा में केस दर्ज किया है। इस गिरोह में और भी आरोपी शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *