कवर्धा| व्यापमं रायपुर ने 8 मई को पीईटी लिया था| इस परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापमं की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov .in पर प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं। इन उत्तर पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 22 मई दोपहर 3 बजे तक अपने व्यापमं प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर कर सकते हैं। डाक व स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।


