पीएचई सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस:दूषित पानी को लेकर नगर निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शनिवार को जोन 10 के वार्ड क्रमांक 43 में आने वाले लक्ष्मीबाई मेमोरियल अस्पताल एवं जैन दिवाकर कॉलेज इलाका का दौरा किया। इस दौरान जल प्रदाय कामों की समीक्षा भी की। वार्ड 43 में पानी न आने और दूषित पानी आने की शिकायत के क्रम में वे यहां पहुंचे थे। इस दौरान जलप्रदाय के दौरान पानी में क्लोरीन की भी टेस्टिंग की। इसके बाद वे यशवंत क्लब पानी की टंकी पर पहुंचे और यहां की भी स्थिति देखी, जहां से वार्ड क्रमांक 43 में जल वितरण किया जाता है। आयुक्त ने क्षेत्र में पानी न आने और दूषित पानी आने की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए, जोनल अधिकारी और एचपी सहायक यंत्री को आगामी चार दिवस में समस्या का निराकरण करते हुए काम में लापरवाही करने पर पीएचई सहायक यंत्री मनोज जैन को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जोनल अधिकारी मोहित मिश्रा, पीएचई सहायक यंत्री मनोज जैन एवं अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *