पीएमयू समीक्षा बैठक: शासन सचिव ने शैक्षिक सुधारों और आगामी सत्र की तैयारियों पर चर्चा की

जयपुर | शिक्षा संकुल के माधव सभागार में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) की समीक्षा बैठक शासन सचिव स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए सत्र की तैयारियों तथा राज्य की शैक्षिक योजनाओं की वर्तमान प्रगति एवं भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया। शासन सचिव ने निपुण राजस्थान अभियान के तहत एफएलएन कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षण सामग्री को सरल बनाया जाएं, ताकि विद्यार्थी आसानी से समझ सकें। अगले 25 दिनों में कक्षाओं को ‘प्रिंट-रिच’ बनाने और केंद्रीय मूल्यांकन के लिए पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निपुण राजस्थान अभियान के तहत शिक्षण सामग्री को सरल बनाने और ‘’प्रिंट-रिच’’ कक्षाओं की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। आने वाले नए सत्र की तैयारी में निशुल्क पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 25 मार्च को होने वाले मेगा पीटीएम में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *