पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस मनाया

कवर्धा| पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुशील कुमार ने की। मुख्य अतिथि प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक विमल सिंह विंद रहे। प्राचार्य सुशील कुमार ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर चौधरी रहे। विमल सिंह विंद कहा कि खेल हमारे लिए उपयोगी है। खेल से जुड़कर आगे बढ़ा जा सकता है। प्राचार्य ने खेल के महत्व के बारे में बताया। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने प्रेरित किया। बास्केटबॉल, रस्साकशी, कबड्डी, टेबल-टेनिस, 50 मीटर तेज दौड़, 100 मीटर तेज दौड़, 200 मीटर तेज दौड़ की प्रतियोगिता हुई। पूरे खेल में टैगोर सदन विजेता और अशोक सदन उपविजेता रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *