सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में बसंत पंचमी पर्व और मेघा पीटीएम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुआ, जिससे पूरा स्कूल परिसर गूंज उठा। संगीत व्याख्याता पारस राजपुरोहित एवं कुसुम परमार के मार्गदर्शन में छात्राओं ने बसंत पंचमी पर्व को उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। मेघा पीटीएम का आयोजन सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सचिव अनिता चौहान एवं उप प्रधानाचार्य वर्षा त्रिवेदी ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। प्रिंसिपल हीरा खत्री एवं उत्सव व जयंती प्रभारी गोपाल सिंह राव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने मेघा पीटीएम बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहे हैं। उन्होंने ‘परीक्षा पर चर्चा’ और ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच एवं शैक्षणिक जागरूकता बढ़ने की बात कही। बैठक को लता किरण बंसल, जया, श्रद्धा सिंदल, शिवानी राठौड़ सहित अभिभावकों ने भी संबोधित किया और स्कूल की शैक्षिक गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर देवीलाल, भगवत सिंह देवड़ा, महेंद्र कुमार प्रजापत, दिनेश कुमार सुथार, सोनल राठौड़, कीर्ति सोलंकी, कामिनी रावल, संतोष कुंवर, अजय पाल सिंह, एसडीएमसी सदस्य गीता देवी, रती बाई सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में भामाशाहों के सहयोग से कृष्ण भोग का भी आयोजन किया गया। बैठक के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को कृष्ण भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन ने स्कूल में सांस्कृतिक चेतना, अभिभावक सहभागिता एवं शैक्षिक समन्वय को नई दिशा प्रदान की।


