पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

मुंगेली | केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी पीएमश्री योजना अंतर्गत संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज ने पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला सोढ़ार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली व शिक्षण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियां अपनाने और विद्यालय परिसर में स्वच्छ व प्रेरक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला किरना का निरीक्षण जिला मिशन समन्वयक अशोक सोनी ने किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय व्यवस्था, मध्याह्न भोजन व विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की। शिक्षकों से संवाद कर सीखने के परिणामों में सुधार पर जोर दिया गया। बता दें कि पीएमश्री विद्यालयों की प्रतिमाह समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि इन्हें मॉडल स्कूल के रूप में विकसित कर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट व समग्र शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *