भीलवाड़ा | जिले के पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों में स्वीकृत राशि के समय पर उपयोग न होने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, भीलवाड़ा की ओर से हुरड़ा, जहाजपुर, करेड़ा, शाहपुरा, कोटड़ी और सुवाणा के विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में बताया कि पीएमश्री पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार तीन माह बीत जाने के बावजूद फंड खर्च में न्यून प्रगति दर्ज हुई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि स्थानीय कार्यालय, कार्यशालाओं और ई-मेल के माध्यम से बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। विद्यालयों को सात दिवस के भीतर खर्च में न्यून प्रगति का कारण स्पष्ट करने, लंबित गतिविधियों पर व्यय सुनिश्चित करने और पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट अपडेट करने के निर्देश दिए।


