पीएम आज बिलासपुर में, एनएच पर भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

भास्कर न्यूज | जांजगीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। यहां बिल्हा ब्लॉक के मोहभट्टा में दोपहर 3 बजे से उनकी जनसभा होगी। प्रधानमंत्री की सभा में जिले से बड़ी संख्या में लोग जाएंगे। इसलिए जांजगीर-चांपा, सक्ती से बिलासपुर को जोड़ने वाली सड़क पर भारी और माल वाहक वाहनों का दबाव कम करने के लिए रोक रहेगी। पुलिस द्वारा भारी वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्शन लागू किया गया है। जांजगीर से होकर रायपुर की ओर जाने वाले भारी और माल वाहक वाहन अकलतरा तरौद चौक से पामगढ़, सहसा होते हुए बलौदा बाजार से रायपुर जाएंगे। सक्ती जिले की ओर से हाईवे पर आने वाले भारी वाहन/माल वाहक हथनेवरा चौक से होकर बिर्रा, शिवरीनारायण, गिधौरी, कसडोल होते हुए रायपुर जाएंगे। प्रधानमंत्री का बिल्हा क्षेत्र में आगमन और प्रवास निर्धारित है। इस कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग वाहनों से शामिल होने बिलासपुर जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *