पीएम आवास के लिए 4 साल से चक्कर काट रही महिला

भास्कर न्यूज|बड़की सरिया नगर पंचायत में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी हो रही है। जो पात्र हैं, उन्हें आवास नहीं मिल रहा। जिनकी पात्रता नहीं, उन्हें मकान मिल गया। बड़की सरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 की अनिता देवी इसका उदाहरण हैं। वह चार साल से नगर पंचायत के चक्कर काट रही हैं। उनके पति गोपाल सोनार दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार मिट्टी के खपरैल मकान में रहता है। दो कमरों के इस घर में एक में खाना बनता है, दूसरे में पांच लोग सोते हैं। बरसात में घर में पानी टपकता है। अगर अधिकारी निष्पक्ष जांच करें, तो अनिता देवी को आवास मिल सकता है। अनिता देवी ने बताया कि नगर पंचायत के लोग कई बार नाम लिखकर गए, लेकिन आवास नहीं मिला। पक्के मकान वालों को फिर से आवास मिल गया। कई बार नगर पंचायत कार्यालय गईं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। छोटे मिट्टी के घर में पूरा परिवार रहने को मजबूर है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि जांच कर जरूरतमंदों को आवास दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *