पीएम आवास योजना की दी जानकारी

भास्कर न्यूज | बेमेतरा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत स्तरीय अधिकारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण से जुड़ी जानकारी हितग्राहियों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया, आवास स्वीकृति, किस्तों के भुगतान और निर्माण कार्य की प्रगति कैसे होती है। जिन हितग्राहियों के आवास अभी अधूरे हैं, उन्हें जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं जिन लोगों ने अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर काम प्रारंभ करने कहा गया। तय समय के बाद भी काम शुरू नहीं करने पर स्वीकृत राशि की वसूली की चेतावनी भी दी गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों और मजदूरी भुगतान से संबंधित जानकारी भी दी गई। श्रमिकों की मजदूरी भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान किए। जल संरक्षण के बारे में लोगों को बताया बैठक के दौरान अधिकारियों ने संभावित जल संकट को देखते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। ग्रामीणों से अपने घरों में सोखता गड्ढा (सोक पिट) और वर्षा जल संचयन संरचना बनाने की अपील की गई, ताकि भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सके। आवास दिवस और रोजगार दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है, ताकि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *